मंडला ,30 मार्च,(आरएनएस)। जिले के कुंभ क्षेत्र में युवक-युवती का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पेड़ पर युवक का शव और करीब 100 मीटर दूरी पर युवती की लाश झाडिय़ों में पाई गई। दोनों मृतक महाराजपुर के बताए जा रहे है। युवती के परिजनों ने थाने में अपहरण की और युवक की भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रिपोर्ट के बाद पुलिस युवक युवती की पतासाजी में जुटी थी। सूचना मिली की युवक युवती की लाश कुंभ क्षेत्र में दिखाई दे रही है। पुलिस मौके पर पहुंची दोनों की शिनाख्त कर परिवार को घटनास्थल बुलवाया और पहचान की। पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। बहरहाल पुलिस अधीक्षक रजत सकलेजा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मर्ग कायम कर मामले की जांच की बात कही है
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

