नई दिल्ली ,30 मार्च,(आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय नौसेना के एक कर्मचारी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमि की हत्या कर दी। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए महिला के शव के टुकड़े-टुकड़े कर कुछ हिस्सों को फ्रिज में छिपा दिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन एक चाकू मंगाकर शव के टुकड़े किए, इसके बाद कुछ हिस्सों को फ्रिज में रख दिया और रविवार को अदाविवरम के पास एक खाली जगह पर सिर और हाथों को जला दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सी.एच. रविंद्र के रूप में हुई है, जो ढ्ढहृस् डेगा पर तैनात है। वहीं, मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। जिससे रविंद्र 2021 से संपर्क में था। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।
पुलिस ने बताया कि समय के साथ दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए थे और वे विशाखापत्तनम में अलग-अलग जगहों, जैसे पार्क और थिएटर में अक्सर मिलते थे
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

