राजनांदगांव, 30 मार्च 2026/ थाना सोमनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोमनी में शराब भट्टी के पास सोमनी से सांकरा जाने वाले मार्ग किनारे दिनांक 30 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 08:00 बजे एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया है।
मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष है, शरीर पतला-दुबला, रंग सावला-काला है। उसने काले-सफेद चेक की फुल शर्ट एवं भूरे रंग का हाफ चड्डा पहन रखा है। मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
उक्त शव को सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.एस.सी.) सोमनी के शव गृह में रखा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है एवं मृतक के परिजनों की तलाश जारी है।
अतः आम नागरिकों से अनुरोध है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान करता है या उसके परिजनों के संबंध में जानकारी रखता है, तो तत्काल थाना सोमनी में संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर:
94791-92115
94792-45473–आपकी एक सूचना किसी परिवार को उसके अपनों से जोड़ सकती है।

