गोंडा ,30 मार्च,(आरएनएस)। बाइक सवार तीन युवकों की बभनान गौरा चौकी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।
इस दुर्घटना का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला और पुलिस प्रशासन को तत्काल मौके पर जाकर प्रकरण की जानकारी लेने को कहा है। इसके साथ ही घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
गोंडा में बभनान गौरा चौकी मार्ग पर एक पल्सर बाइक सवार तीनों युवकों मौत हो गई है। 19 वर्षीय श्रीश्याम, 23 वर्षीय अमरदीप और 20 वर्षीय रितिक खुटहिन गांव जा रहे थे। खोण्डारे बाजार से घर जाते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खोडारे थाने की फोर्स जांच में जुटी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

