लखनऊ 30 मार्च (आरएनएस )। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने क्तस् एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए दक्षिण एशिया क्षेत्र में 254वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि वैश्विक स्तर पर 801–850 बैंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि को शैक्षणिक उत्कृष्टता, सुदृढ़ शोध संस्कृति तथा वैश्विक स्तर पर बढ़ती पहचान का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है और इसे संस्थान की निरंतर प्रगति का प्रतीक माना जा रहा है।इस अवसर पर कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि क्तस् एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का शामिल होना और दक्षिण एशिया क्षेत्र में 254वां स्थान प्राप्त करना शैक्षणिक उत्कृष्टता की सामूहिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के अटूट समर्पण, कठोर परिश्रम और प्रतिबद्धता का परिणाम है।कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य—चाहे वह शिक्षक हों, शोधार्थी हों या कर्मचारी—ने शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार और संस्थागत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी सामूहिक प्रयास ने विश्वविद्यालय को इस महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में सुदृढ़ होती शोध संस्कृति, बेहतर होते शैक्षणिक मानकों और बढ़ती वैश्विक सहभागिता का स्पष्ट प्रमाण है, जो भविष्य में और बेहतर उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगा।प्रो. मित्तल ने इस सफलता को आगे की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को और अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने अनुसंधान सहयोग को और मजबूत करने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक साझेदारी बढ़ाने तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक दृश्यता को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने सभी से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और गुणवत्ता के साथ करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय नई योजनाओं और नवाचारों के माध्यम से शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार से अपील की कि सभी नए उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ मिलकर कार्य करें, ताकि संस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठा दिलाई जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि क्तस् एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में प्राप्त यह स्थान विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा प्रदान करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफलता को संस्थान की सामूहिक मेहनत और दूरदर्शी प्रयासों का परिणाम बताते हुए भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने का विश्वास व्यक्त किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

