दरियापुर, 30 मार्च (आरएनएस)। सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का जन्मदिन कोनहवा दलित बस्ती में उत्साहपूर्वक मनाया गया। बारवे पंचायत के वार्ड-14, कोनहवा में वार्ड निवासी नुनु मांझी के आवास पर भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह अपने मित्र मंडली के साथ पहुँचे। उन्होंने महिलाओं व बच्चों के मध्य केक काटा और ग्रामीणों को केक, मिठाई व बिस्कुट वितरित कर खुशियाँ बाँटीं। आयोजन में मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुमंत बाबा, समाजसेवी अर्जुन सिंह, विकास सिंह, अनुज सिंह, सुधाकर सिंह, कन्हैया सिंह, सत्येनदार सिंह, अमन तिवारी, राकेश यादव, टोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जन्मदिन पर बस्ती में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने सारण सांसद को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

