माल्दा 30 March, (Rns) । जिले के कालियाचक इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। जहां अब्दुल जब्बार (20) एक युवक ने कथित तौर पर अपने माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली। उक्त घटना से जहां लोगों का दिल दहल उठा वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में शोक है।वैसे पुलिस ने उक्त युवक मौत के विस्तृत कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, अब्दुल जब्बार रविवार रात को अपने घर से निकला और श्रीरामपुर इलाके में लगभग 500 मीटर दूर एक मैदान में गया। वहां से उसने अपने माता-पिता से वीडियो कॉल की और कॉल के दौरान कथित तौर पर उसने यह कदम उठाया। कॉल समाप्त होते ही परिवार के सदस्य उसे बचाने में असमर्थ रहे और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर परिवार ने उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में रक्त में लथपथ पाया। उन्हें माल्दा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ साल पहले जब्बार का मौसमी साहा नाम की एक युवती से शादी की थी। फिलहाल उनकी दो बेटियां हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन बनी रही। इसी बीच, आरोप है कि मौसमी साहा ने अपने पति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए तलाक की मांग की है। कुछ लोगों का कहना है कि जब्बार ने अपनी पत्नी के साथ व्यापक तौर पर विवाद के बाद ही खुदकुशी की। वैसे पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, जिसमें आत्महत्या के संभावित कारणों के साथ-साथ युवक को हथियार कैसे मिला सहित तमाम मुद्दों की प्रारंभिक जांच कर रही है। मृतक एक शोरुम में काम करता था
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

