-सेवा भारती ने जीटीडीसी में किया कार्यक्रम
चित्रकूट 30 मार्च (आरएनएस)। नशामुक्त भारत अभियान एवं साइबर क्राइम अपराध रोकने के लिए सेवा भारती ने साइबर सेल एवं जिला आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में कार्यक्रम किया।आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश पाल ने कहा कि छात्र, छात्राओं को नशे से दूर रहना चाहिए। समाज में हो रहे डिजिटल अपराधों से दूरियां बनाए जाने के लिए आवाहन किया। कहा कि यह जीवन अमूल्य है। छात्र जीवन में सिर्फ त्याग भावना होनी चाहिए। हमारा लक्ष्य सिद्ध शिक्षा सिर्फ शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग के लिए एकाग्र हो। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने कहा कि घर में एक नशा करने वाले से पूरा परिवार प्रभावित होता है। इसमें सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों पर आर्थिक, मानसिक फिर शारीरिक चोट पहुंचती है। सामाजिक प्रतिष्ठा की भी हानि होती है। इसको रोकने के लिए अहम भूमिका घर की बेटियों, महिलाओं पर अधिक हो। शिक्षा तो जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षित होकर अपने परिवार में फिर देश में अपनी मौजूदगी अवश्य दर्ज कराना चाहिए। कहा कि साइबर क्राइम से सतर्क रहें। अपना पासवर्ड और ओटीपी किसी को न बताएं। डिजिटल अरेस्ट और साइबर क्राइम से खुद को बचाएं। साइबर सेल के प्रशांत सिंह ने छात्र, छात्राओं को सिम लॉक, फेसबुक लॉक, इंस्टाग्राम लॉक, ओटीपी, नई सिम खरीदने एवं बार-बार बायोमेट्रिक करने का दुरुपयोग, डाटा लॉक, ईमेल आईडी लॉक, स्टॉक मार्केटिंग, सस्ते सामानों की ऑनलाइन खरीदारी, डिजिटल अरेस्ट जैसे डिजिटल फ्रॉड करने वालों से सतर्कता पर विस्तार से बताया। कहा कि यदि कोई ठगी का शिकार होता है तो उसे तुरंत 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराए। आबकारी निरीक्षक रवि शंकर गुप्ता ने कहा कि छात्र, छात्राओं को अपना पूरा फोकस मात्र शिक्षा में ही करना चाहिए। नशा सामग्री तो दरवाजे से निकलते ही मिलना शुरू हो जाती है। इसका इलाज नहीं है। कार्यक्रम में सेवा भारती के जिलाध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजकिशोर त्रिपाठी, शिव कुमार, आबकारी निरीक्षक आशीष सिंह एवं आरक्षी हेमंत यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ नीरज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

