चित्रकूट 30 मार्च (आरएनएस)। निदेशक होम्योपैथी के आदेशानुसार एवं जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ दिलीप सिंह के निर्देश पर सोमवार को कस्मि फाउंडेशन शिवरामपुर में इमरान अली के सहयोग से आयुष आपके द्वार के अंतर्गत नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों को ग्रीष्म ऋतु में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी एवं बचाव के उपाय बताए गए। चिकित्सा शिविर में कुल 95 मरीजों को औषधि वितरित की गई जिसमें 55 पुरुष एवं 40 महिलाएं रही। शिविर में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार, फार्मासिस्ट आदर्श कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार एवं कस्मि फाउंडेशन से राजेश पटेल, लवकुश पटेल, अविनाश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

