-एसपी, एएसपी व कोआर्डिनेटर सम्मानित
चित्रकूट 30 मार्च (आरएनएस)। सीसीटीएनएस योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के आधार पर मुख्यालय तकनीकी सेवाएं द्वारा फरवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार जारी प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद पुलिस ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि चित्रकूट पुलिस की कार्य कुशलता, त्वरित निस्तारण और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं नवीन अरोरा द्वारा पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर का दायित्व निभा रहे कंप्यूटर ऑपरेटर शरद यादव के कार्यों की प्रशंसा की गयी है। मुख्यालय द्वारा टीमवर्क, उत्तरदायित्व व विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई और भविष्य में भी इसी मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। सीसीटीएनएस रैंकिंग में शामिल प्रमुख पोर्टल इन सभी पोर्टलों पर श्रेष्ठ फीडिंग, समयबद्ध अपलोडिंग तथा सतत मॉनिटरिंग के आधार पर जनपद को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

