चित्रकूट 30 मार्च (आरएनएस)। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले बैंक, वित्तीय संस्थानों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान बैंक सुरक्षा रजिस्टर को चेक किया गया एवं डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिये एवं सतर्क रहकर डियूटी करने के लिए बताया गया। बैंक में लगे अलार्म, सायरन, सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर चेक किया गया। शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा सम्बन्धी वार्ता की गयी। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को परिसर से बाहर कर निर्देश दिये गये।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

