विकासनगर,30 मार्च (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंजा ग्रांट में पिछले 20-25 दिनों से टूटी पाइपलाइन के कारण लाखों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। जबकि किसान सिंचाई के लिए पानी को तरस रहे हैं। सोमवार को विभाग की लापरवाही के खिलाफ किसानों ने ट्यूबवेल के पास प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

