विकासनगर,30 मार्च (आरएनएस)। चकराता में सोमवार को जैन समाज के चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस को धूमधाम से मनाया गया। समाज के लोगों ने मन्दिर में प्रभु का अभिषेक कर मिष्ठान वितरित किया। महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर तड़के छह बजे जैन समाज के लोग चौक बाजार स्थित प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर में एकत्रित हुए। जिसके बाद प्राकृतिक स्रोत से जल लाकर श्रीजी का अभिषेक किया। अभिषेक के दौरान पूरा माहौल भगवान के जयकारों से गुंजयमान रहा, इसके बाद समाज के लोगों ने छावनी बाजार में हलवे का प्रसाद भी वितरित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

