विकासनगर,30 मार्च (आरएनएस)। आश्रम पद्धति स्कूल (एटीएस) लाखामंडल के उच्चीकरण की मांग को लेकर स्थानीय अभिभावकों ने समाज कल्याण मंत्री से की है। मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में अभिभावकों ने बताया कि हरिपुर, लागापोखरी, त्यूणी, लाखामंडल के आश्रम पद्धति विद्यालयों को उच्चीकृत करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। अभी तक इन विद्यालयों में छात्राओं को मात्र हाईस्कूल तक ही शिक्षा मिल रही है। इंटर तक की शिक्षा के लिए छात्राओं को घर से कई किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

