विकासनगर,30 मार्च (आरएनएस)। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट पर वांछित थे। पुलिस ने अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

