०अकेले शराब पीने की बात पर हुई मार पीट में व्यक्ति की मौत
०आरोपी और मृतक दोनों लेबर करते थे ईंट भट्टे में काम
०रिश्ते में आरोपी एवं मृतक थे जीजा साला।
रायपुर,10 अप्रैल (आरएनएस)। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर ने दूसरे मजदूर की हत्या कर दिया गया है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत घटना खारुन नदी के किनारे ग्राम कुम्हारी ग्रामीण क्षेत्र की है मृतक घनश्याम एवं आरोपी दोनों एक ही गांव पालसीपानी कोमा खान के रहने वाले है जो ईंट भट्टे कुम्हारी में काम करते है ,कल दिनांक 08/04/26 तारीख को आरोपी गोप सिंह एवं मृतक घनश्याम दोनों सिल्तरा शराब भट्टी में शराब पीने गए ,शराब पीने के बाद वापस आते समय आरोपी गोप सिंह द्वारा 150 रुपए मृतक घनश्याम को शराब लाने दिया था जो कि शराब ले के आया और अकेले पी गया ,इस बात को ले कर आरोपी में आक्रोश था ,दिनांक 09/04 को दोनों नहाने गए जहां से मृतक शौच के लिए जाऊंगा बोल खारुन नदी की ओर गया था ,आरोपी उसके पीछे गया ,और नदी के मेढ़ से उसको धक्का देकर गिरा दिया , जिससे मृतक बेहोश हो गया शंका हुई कही मर न गया हो डर से किसी को पता न चल जाए अपने गमछे को उसके गले में लपेट कर कश दिया जिससे मृतक की मौत हो गई।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

