० 30 पौवा देशी मदिरा शराब एवं ?4,300 नगदी जप्त
० आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई जारी
दुर्ग, 10 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में शराब कोचियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नंदिनी नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आनंद ढाबा के पीछे नहर किनारे ग्राम गिरहोला में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपियों को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
मामले में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जांच के दौरान आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना पाया गया। पुलिस ने अवैध शराब बेचते प्रेम कुमार टंडन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गिरहोला, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग, समीर बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम गिरहोला, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है । इनके पास से 30 पौवा देशी मदिरा शराब (कीमती लगभग ?3,000), नगदी बिक्री रकम ?1,300
कुल कीमती ?4,300
उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

