विकासनगर,30 मार्च (आरएनएस)। डुमेट-बाड़वाला में यमुना तट पर मोक्ष धाम बनाने की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक मुन्ना चौहान से की है। विधायक को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणो ने बताया कि डुमेट में यमुना तट पर सोरना, डोभरी, बड़वा, होरावाला समेत कंडी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का पैतृक शमशान घाट है। लेकिन घाट पर सर्दी, बारिश, धूप से बचने की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही अंतिम संस्कार करने के लिए कोई इंतजाम है। ऐसे में अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि यमुना तट पर मोक्षधाम स्थल और टीन शेड का निर्माण किया जाना जरूरी है। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेश चंद्र नौटियाल, राजेंद्र धीमान, दयानंद तिवारी, जितेंद्र सिंह नेगी, मोहन लाल, करतार आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

