हरिद्वार,30 मार्च (आरएनएस)। पंचायतीराज और आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दुग्धाभिषेक और यज्ञ-हवन किया। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के साथ 2027 में होने जा रहे कुंभ के सफल आयोजन की कामना भी की। सोमवार को दक्षेश्वर महादेव पहुंचे मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने पंचायती अखाड़ा श्री महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी से मिलकर आशीर्वाद लिया। कौशिक ने कहा कि सरकार उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए भी प्रयासरत है। श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में संत समाज पूरा सहयोग देगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, सुमित लखेरा, मनोज वर्मा, प्रशांत सैनी, भूपेंद्र कुमार, मुकुल पाराशर मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

