हरिद्वार,30 मार्च (आरएनएस)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित सैनिक सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान पांच महिला कर्मियों समेत 41 जवान भी सम्मानित किए गए। इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिससे पुलिस व्यवस्था और प्रभावी बन सके। इस मौके पर कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष के समाधान के लिए अफसरों को निर्देश दिए गए। आखिर में जटिल अपराध के खुलासे और फ्रेंडली पुलिसिंग के जरिए जनसमस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाने वाले 41 पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस मैन और वूमेन ऑफ द मंथÓ से सम्मानित किया गया। जनता से मधुर व्यवहार रखने के निर्देशएसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग संवेदनशील तरीके से भी हो। उन्होंने कहा कि बेहतर संवाद और सहयोग से ही पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत होगी।इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मानएसएसपी के हाथों सम्मानित पुलिसकर्मियों में वीआईपी सेल से अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कोतवाली नगर से हेड कांस्टेबल होशियार सिंह, कनखल से अपर उपनिरीक्षक नंद किशोर और कांस्टेबल विशन चौहान, ज्वालापुर से उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल और महिला कांस्टेबल पूनम भट्ट सहित कुल 41 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

