हरिद्वार,30 मार्च (आरएनएस)। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर हरिद्वार में श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया। सोमवार को भेल सेक्टर-4 स्थित जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान महावीर की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने सबका मन मोहा। धार्मिक और सांस्कृतिक गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने ‘जियो और जीने दोÓ के संकल्प के साथ अहिंसा, प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। इस दौरान संदीप जैन, अर्चना जैन, रूपाली जैन, अंजलि जैन, आंशिक जैन, आशीष जैन, गिरीश चंद जैन, ओंकार जैन, नीरव जैन, बालेश चंद जैन, सतीश जैन, निर्मल जैन, रुचिन जैन, विवेक जैन, विजेश जैन, मयंक जैन सहित पंचपुरी दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।महावीर के सिद्धांत आज भी प्रासंगिकवक्ता संदीप जैन ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग, तप और आत्मशुद्धि का अद्भुत उदाहरण है। मनुष्य यदि क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार नियंत्रित करे तो वह मोक्ष मार्ग पर बढ़ सकता है। ओंकार जैन बोले, हर जीव में आत्मा होती है और सबको जीने का समान हक है। विजय कुमार जैन ने कहा कि किसी भी जीव को कष्ट नहीं, बल्कि उसकी रक्षा करना सच्चा धर्म है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

