हरगांव /सीतापुर 30 मार्च (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के नौनेर गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कैंथाभारी निवासी 22 वर्षीय रामजीवन के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी उसका शव पेड़ से लटका मिला। मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के भाई जीतू ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर हत्या का आरोप लगाया। उसका कहना है कि रामजीवन का नौनेर गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था और युवती के परिजनों ने ही उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। चैकी प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

