एक्ट्रेस सौम्या टंडन एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में वो अपनी फिल्म धुरंधर 2 में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत के किरदार में नजर आई थी, जिसमें उनकी खूब तारीफ हुई. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका एलिगेंट और कॉन्फिडेंट लुक देखने को मिल रहा है. फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.
इन फोटोज में सौम्या ने डार्क ग्रीन रंग का खूबसूरत गाउन पहना है. गाउन का डिजाइन बहुत यूनिक है, जो उनके लुक को अलग और खास बना रहा है.
उनकी ड्रेस का वन-शोल्डर पैटर्न और डिजाइन उनके लुक को बोल्ड और मॉडर्न बना रहा है. यह स्टाइल उनके फिगर को भी खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा है.
सौम्या ने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ खुला रखा है, जिसमें हल्के वेव्स दिए गए हैं. यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे पर बहुत सॉफ्ट और क्लासी लुक दे रहा है.
उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश ईयररिंग्स और रिंग्स के साथ इसे बैलेंस किया है. उनकी ज्वेलरी सिंपल होते हुए भी काफी एलिगेंट लग रही है और उनके ग्लैम को बढ़ा रही है.
मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट आई मेकअप, हल्का ब्लश और ग्लॉसी लिप्स रखा हैं. उनका यह मेकअप उन्हें बहुत फ्रेश और नेचुरल ग्लो दे रहा है.
फोटो में उनका पोज बहुत ही कॉन्फिडेंट और ग्रेसफुल है, जिसे आप किसी भी फंक्शन में आसानी से पहन सकते है.
सौम्या का यह पूरा लुक क्लास और ग्लैमर का शानदार मेल है. न ज्यादा हैवी और न ज्यादा सिंपल, हर चीज बैलेंस है, जो उन्हें अट्रैक्टिव बना रही है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

