जयसूर्या की फि़ल्म आडू 3 बॉक्स ऑफि़स पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. ये साल 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फि़ल्म बन चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि इस फ़ैंटेसी कॉमेडी को सिफऱ् 10 दिनों में ही हिट का दर्जा मिल गया था और ये अब प्रकंबनम के साथ मुनाफ़ा कमाने वाली फि़ल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में देश और दुनियाभर में कितना कलेक्शन कर डाला है?
आडू 3 – वन लास्ट राइड (पार्ट 1) में जयसूर्या मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. यहां तक कि रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 के तूफान के आगे भी ये देश और दुनियाभर में खूब नोट पीट रही है.
बता दें कि अपने शुरुआती हफ़्ते में इस फिल्म ने भारत में 37 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद, फि़ल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 1.60 करोड़ रुपये और शनिवार को 2.30 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे संडे यानी 11वें दिन 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसकी भारत में कुल नेट कमाई अब 43.01 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 49.75 करोड़ रुपये हुआ है.
विदेशों में, फिल्म ने 11वें दिन 1.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 60.15 करोड़ तक पहुँच गया है और वर्ल्डवाइड इसने 109.90 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है.
आडू फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फि़ल्म कथित तौर पर 20 करोड़ के बजट पर बनी है. रिलीज के 11 दिनों में, इसने अपनी लागत से दोगुना से भी ज़्यादा कमाई की है, जिससे इसे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिट का दर्जा मिल गया है. वहीं फिल्म के मुनाफे की बात करें तो आडू 3 ने अब तक 115.05त्न का मुनाफ़ा कमाया है. यह 2026 की दूसरी सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा कमाने वाली मॉलीवुड फि़ल्म है. इससे आगे सिफऱ् गणपति एस पोदुवल और सागर सूर्या की फिल्म प्रकंबनम है जिसने 284त्न का मुनाफ़ा कमाया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

