गरियाबंद 31 मार्च (आरएनएस) नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान ‘नया सवेरा’ के बीच थाना पाण्डुका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सक्रिय किए गए मुखबिर तंत्र और पेट्रोलिंग के दौरान मिली सटीक सूचना ने इस कार्रवाई की नींव रखी, जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम पाण्डुका नहर पार के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका, पूछताछ में आरोपी के पास मौजूद सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली गई तो अंदर 09 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 5200 रुपये आंकी गई, आरोपी रहमुद्दीन कुरैशी पिता सहबुद्दीन कुरैशी उम्र 37 वर्ष निवासी भोथीडीह थाना मगलरोड जिला धमतरी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जांच में सामने आया कि वह बिना नंबर प्लेट की ग्रे-ब्लैक रंग की TVS जुपीटर स्कूटी के जरिए शराब का परिवहन कर रहा था जिसकी कीमत करीब 40,000 रुपये है, पुलिस ने शराब और स्कूटी दोनों को जब्त कर लिया, कुल मिलाकर 45,200 रुपये का माल कब्जे में लिया गया, आरोपी के खिलाफ थाना पाण्डुका में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में मुखबिर सूचना, त्वरित रणनीति और सटीक दबिश का अहम रोल रहा जिसने एक और अवैध सप्लाई चैन को तोड़ दिया, गरियाबंद पुलिस लगातार जिले में नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है और अभियान ‘नया सवेरा’ के जरिए हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

