मीरजापुर ,31 मार्च,(आरएनएस)। अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर रोशनहार के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई हैं।
अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी अपने बीमार पांच वर्षीय बेटे अनमोल बिंद के लिए देवर अनुराग के साथ बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान रोशनहार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

