रायपुर,31 मार्च (आरएनएस)। अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाठा गांव में मिले युवक के शव मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि युवक को जिंदा ही जमीन में दफनाया गया था, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे उसी हालत में मिट्टी में गाड़ दिया गया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी जान चली गई।यह मामला 21 मार्च का है, जब ग्रामीणों ने सुनसान इलाके में जमीन में दबे शव की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कर शव को बाहर निकाला। शव का एक हाथ और एक पैर बाहर दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।मृतक की पहचान नितेश बत्रा के रूप में हुई है, जो रायपुर के शदाणी दरबार क्षेत्र का निवासी था। शव की हालत देखकर पहले ही हत्या की आशंका जताई जा रही थी, जिसकी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हो गई है।पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग, लेनदेन और अन्य विवादों के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

