*श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने किया सम्मान
मीरजापुर 31 मार्च (आरएनएस)। जिले के विकास खंड छानबे के नीबी गहरवार गांव के किसान शिव श्याम सिंह के छोटे पुत्र निखिलेंद्र सिंह ने पीसीएस 2024 की परीक्षा में 15 वां रैंक लाकर जनपद क्षेत्र व गांव व परिवार का नाम रोशन किया है। जिनके गांव में उत्सव का माहौल है। निखिलेंद्र सिंह ने बताया कि हार न मानकर परिश्रम करने पर सफलता ज़रूर मिलती है। उन्होंने सातवीं बार मे 15 वां स्थान हासिल कर ट्रेजरी आफिसर बने हैं। उन्होंने कहा कि सफलता के लिये माता निर्मला सिंह पिता शिव श्याम सिंह व भाई निलेंद्र सिंह का सहयोग योगदान रहा है। निखिलेंद्र सिंह दो भाई में छोटे हैं बड़े भाई निलेंद्र सिंह रीवा जनपद के हनुमान तहसील में क़ानूनगो है। निखिलेंद्र ने कक्षा 1 से 8 तक गांव की परिषदीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने बाद मिर्जापुर व प्रयागराज में शिक्षा ग्रहण किया। वर्ष 2016 में बीबीएस प्रयागराज से बी टेक करने के बाद पीसीएस की तैयारी में लग गये और मेहनत करने में हार नहीं माने और सातवीं बार में सफलता हासिल हो गयी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सोमवार को बाबा बदेवरा नाथ का दर्शन पूजन किया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के समस्त पदाधिकारी उनके निवास स्थान जाकर मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजी मां और महाकाली मां की संयुक्त चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में देखकर और मां का आशीर्वाद दुपट्टा देकर कौशलेंद्र सिंह का सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मानित करने वालों में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी से अभिषेक सिंह धवल, दिलीप सिंह गहरवार, शिवम सिंह, इंस्पेक्टर युवराज सिंह, विनीत सिंह, ऋषभदेव पांडे, यज्ञ नारायण पांडे, डॉक्टर अवनीश सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद सिंह एडवोकेट और करणी सेना के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

