सतना ,31 मार्च,(आरएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी जोड़े ने प्रेम में रोड़ा बन रहे समाज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। घटना मोरा गांव से सामने आई है। युवक-युवती का शव गांव के उसरहा हार स्थित एक नीम के पेड़ पर लटके मिले।
मृतिका का नाम अंजली है जो बीते 29-30 मार्च की रात करीब 1:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी परिजनों को वह नहीं मिली, जिसके बाद 30 मार्च की रात एक पेड़ पर युवती और रामभजन गोंड का शव एक ही फांसी के फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसे उनके परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे। परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें इस संबंध पर आपत्ति थी, हालांकि किसी अन्य प्रकार के शक या संदेह से इनकार किया गया है
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

