केरल ,31 मार्च,(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (क्चछ्वक्क) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना मेनिफेस्टो मंगलवार को जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में राज्य के समग्र विकास, आर्थिक मजबूती और महिलाओं व गरीब परिवारों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। पार्टी ने ‘विकसित केरलमÓ का लक्ष्य रखते हुए राज्य को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने और विभिन्न शहरों को विशेष आर्थिक हब के रूप में विकसित करने की योजना पेश की है। घोषणापत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने जारी किया।
बता दें कि बीजेपी अपने घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र’ का नाम देती है। इस घोषणापत्र में अलग-अलग शहरों को खास पहचान देने की बात कही गई है। इन्हें अलग-अलग सेक्टर में विकसित करने का वादा किया है, जैसे:
तिरुवनंतपुरम को ढ्ढञ्ज और इनोवेशन हब बनाया जाएगा
कोच्चि को भारत का शिपबिल्डिंग केंद्र बनाया जाएगा
कोझिकोड को हेल्थकेयर और मेडिकल इनोवेशन का हब बनाया जाएगा
त्रिशूर को सांस्कृतिक पर्यटन राजधानी बनाया जाएगा
कोल्लम को ब्लू इकोनॉमी और समुद्री निर्यात का केंद्र बनाया जाएगा
कन्नूर को डिफेंस इनोवेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा
पार्टी का दावा है कि इन योजनाओं से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

