लेह-मनाली ,31 मार्च,(आरएनएस)। लेह-मनाली हाईवे के तंगलंग ला टॉप (17,482 फीट) पर बर्फ हटाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बीआरओ की 111 क्रष्टष्ट टीम ने लेह की ओर से इस चुनौतीपूर्ण हिमालयी दर्रे तक सड़क को सफलतापूर्वक साफ कर दिया है।
लगभग माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तापमान और भारी बर्फबारी के बीच यह हाईवे का सबसे कठिन हिस्सा माना जाता है। यह रणनीतिक मार्ग लद्दाख को हिमाचल प्रदेश से जोड़ता है और तंगलंग ला से होकर गुजरता है।
बीआरओ अधिकारियों के अनुसार, लगातार खराब मौसम के कारण कार्य में देरी हुई, लेकिन 16 मार्च से बर्फ हटाने का अभियान तेजी से चल रहा है। फिलहाल टीमें पांग तक पहुंच चुकी हैं और अभी लगभग 140 किलोमीटर सड़क को साफ किया जाना बाकी है। मौसम सामान्य रहने पर अप्रैल के अंत तक हाईवे पूरी तरह चालू होने की संभावना है
इस वर्ष ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले साल की तुलना में 10-15 फीट अधिक बर्फ जमा हुई है। तेज हवाओं और लगातार बर्फबारी के कारण कार्य और कठिन हो गया है। बीआरओ ने इसके लिए भारी मशीनरी जैसे स्नो कटर, एक्सकेवेटर, डोजर और स्नो प्लॉ तैनात की है। प्रोजेक्ट हिमांक के इंजीनियर और ऑपरेटर इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि स्थानीय मजदूर भी लगातार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

