नई दिल्ली ,31 मार्च,(आरएनएस)। भारतीय विमानन क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने नए मुखिया के नाम का एलान कर दिया है। दिग्गज विलियम वॉल्श इंडिगो के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) होंगे। हालांकि, उनकी यह नियुक्ति अभी नियामक मंजूरी के अधीन है। यह बड़ा फैसला ऐसे समय में आया है जब इसी महीने एयरलाइन के मौजूदा सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विलियम वॉल्श इस समय इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के डायरेक्टर जनरल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आईएटीए में उनका कार्यकाल 31 जुलाई, 2026 को खत्म हो रहा है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, वॉल्श के 3 अगस्त, 2026 या उससे पहले इंडिगो से जुडऩे की पूरी उम्मीद है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

