सिलेंडर की समस्या का निकाला समाधान
प्रयागराज 31 मार्च (आरएनएस)। जहां लोग बड़े-बड़े कॉलेज में वैज्ञानिक खोज की पढ़ाई कर रहे हैं वहीं मीरापुर के पास जलेबी की दुकान चलाने वाले 42 वर्षीय अमन गुप्ता ने एक ऐसा चूल्हा बनाया है जिसमें मोटरसाइकिल से निकल जला मोबिल ऑयल प्रयोग कर रहे हैं।
अमन गुप्ता ने यह जुगाड़ की तकनीक गूगल, यूट्यूब और फेसबुक से सीखी है। लोगों को इन दिनों गैस सिलेंडर से जूझना पड़ रहा है। ग्रेजुएट कर चुके अमन गुप्ता ने उन्होंने बताया कि कम लागत में इस चूल्हे में जला मोबिल ऑयल वह एयर प्रेशर मशीन का प्रयोग किया जाता है। इतना ही नहीं अमन ने अपने मोटरसाइकिल में पेट्रोल बचाने का भी एक नया तरीका अपना रखा है।
आसपास के लोग कहते हैं कि जहां वैज्ञानिक नई-नई खोज पैदा कर रहे हैं वहीं छोटे से इलाके के रहने वाले अमन ने रोजी-रोटी के लिए जुगाड़ से चूल्हा बनाया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

