मुख्यमंत्री ने सीईसी को फिर लिखा लिखा पत्र
पश्चिम मेदिनीपुर/कोलकाता 31 मार्च (आरएनएस)। ममता बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोणा स्थित खीरपाई के चरकडांगा मैदान में आयोजित चुनावी सभा में मतदाता सूची को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बंगाल के बाहर के लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के लोगों के नाम जोड़े गए हैं जबकि वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और अब तक उन्हें वापस नहीं जोड़ा गया है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर चिंता भी जताई है।सभा में उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बंगाल के लोगों को मताधिकार से वंचित कर वोट पर कब्जा करना चाहती है। उनके मुताबिक सोमवार को भी चुनाव आयोग के पास करीब 30 हजार नाम जमा किए गए, जो कथित रूप से बंगाल के निवासी नहीं हैं।
उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोगों के अधिकार छीनने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में हैं, वे भी सतर्क रहें और बूथ स्तर पर किसी तरह की गड़बड़ी पर नजर रखें। जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उन्हें अपील करने की सलाह देते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मदद के लिए मुफ्त वकील की व्यवस्था करेगी। इसी सभा में उन्होंने आलू किसानों की समस्या पर भी बात की। हाल के दिनों में आलू की कीमत न मिलने की शिकायतों के बीच उन्होंने कहा कि यदि फसल खराब होती है तो सरकार बीमा के जरिए मुआवजा देगी। उन्होंने कहा, “अगर आलू का मुआवजा चाहते हैं तो तृणमूल को वोट दें। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब समुद्र की तरह मजबूत है और विरोधी दल उसे नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की कोशिश की जा रही है।
अपने पत्र में ममता ने लिखा कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय और विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में फॉर्म-6 जमा किए जा रहे हैं। उनके अनुसार यह सामान्य प्रक्रिया नहीं लगती, बल्कि ऐसे लोगों के नाम जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है जो पश्चिम बंगाल के निवासी नहीं हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग हजारों फर्जी फॉर्म-6 आवेदन जमा कर बाहरी लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मतदाताओं को ‘हाईजैकÓ करने की एक कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि इसी प्रकार की घटनाएं बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावों में भी सामने आई थीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

