श्रावस्ती 31 मार्च। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन व बालश्रम बाल विवाह बाल तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम अन्तर्गत थाना ए0एच0टी0 श्रावस्ती से प्रभारी निरीक्षक लाल साहब सिंह व उ0नि0 सतीश कुमार ,आरक्षी अभिषेक कुमार शाखा ैश्रच्न् से म0आ0 गरिमा सिंह व श्रम प्रवर्तन अधिकारी असद खान मय टीम व मय छळव् टीम थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत बालविवाह, बाल तस्करी, बालश्रम, बालभिक्षावृत्ति के तहत वर्कशॉप, होटल, दुकान, ढाबा आदि को चेक किया गया विभिन्न दुकानों से कुल 13 बच्चों को बालश्रम से अवमुक्त कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु बाल कल्याण समिति प्रस्तुत किया गया। मिशन शक्ति अभियान के क्रम में महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर 1098, 1090, 112, 1930, 102, 108 के बारे में अवगत कराया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

