श्रावस्ती 31 मार्च। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटीÓ के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक Óमुकेश चंद्र उत्तमÓ एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में Óमिशन शक्ति फेज 5 (द्वितीय चरण)Ó के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
इसी क्रम में Óथाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीमÓ द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। चैपाल एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें Ó शक्ति दीदी के रूप में निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साइबर सुरक्षा के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी प्रोफाइल एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही Óओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करनेÓ एवं किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में Óसाइबर हेल्पलाइन नंबर 1930Ó पर तत्काल सूचना देने हेतु जागरूक किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

