श्रावस्ती 31 मार्च। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटीÓ द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/2026 धारा 305(।), 317(2), 331(1) बीएनएस बनाम अज्ञात का अनावरण कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु Óअपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तमÓ व Óक्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्माÓ के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल के पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से प्रकाश में आये 2 अभियुक्त क्रमश: 1.इसाक अली उर्फ इसहाक पुत्र अब्दुल सत्तार अली निवासी शाहपुर अचरौरा थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती, 2.आलोक कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी नासिरगंज थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती के कब्जे से तीन हजार पाँच सौ (3500) भारतीय मुद्रा, तथा 01 अंगूठी सफेद धातू,03 जोड़ी पायल सफेद धातु, 02 जोड़ी चुटकी सफेद धातु,01 झुमकी सफेद धातु,01 माला सफेद धातु बरामदगी की गयीं, अभियुक्तो को माननीय न्यायालय भिनगा रवाना किया गया।
थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस द्वारा गठित टीम ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित घटना के आस-पास के सीसीटीवी कैमरो की निगरानी की गयी तो गांव के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति गाँव के बाहर जाता दिखाई दिया तथा पुन: वही व्यक्ति वापस गांव के बाहर से अन्दर घटनास्थल की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया है। उक्त सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की फोटो लेकर आस पास के लोगो से पहचान करायी गयी व उक्त फुटेज के फोटो को यक्ष एप के सत्यापित अपराधियों की सूचि से मिलान की गयी तो उक्त फोटो की पहचान इसाक अली उर्फ इसहाक पुत्र अब्दुल सत्तार अली निवासी शाहपुर अचरौरा थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

