लखनऊ, 31 मार्च (आरएनएस )आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के मुद्दे को लेकर पदयात्रा के चौथे चरण की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दोÓ अभियान के अंतर्गत पार्टी की तीनों पदयात्राओं को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिला है और अब चौथा चरण 3 अप्रैल से आगरा से शुरू होकर हाथरस होते हुए मथुरा तक 9 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।
संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी आज सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह मौन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरकर जनता के बीच लगातार संवाद कर रही है। पिछली तीन चरणों की पदयात्राओं को प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से अभूतपूर्व समर्थन मिला है, जो इस बात का संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने को तैयार है।उन्होंने बताया कि चौथे चरण की यह पदयात्रा 3 अप्रैल से प्रारंभ होकर आगरा से हाथरस के रास्ते मथुरा तक जाएगी और 9 अप्रैल तक लगातार चलेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मार्ग में पडऩे वाले गांवों और कस्बों में लोगों से संवाद करेंगे तथा बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर उन्हें जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।संजय सिंह ने प्रदेश की जनता से अपील की कि जिस प्रकार पिछले चरणों की पदयात्राओं को समर्थन मिला, उसी प्रकार चौथे चरण में भी बड़ी संख्या में शामिल होकर बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष प्रदेश के हर उस युवा और परिवार का है, जो रोजगार और सम्मानजनक जीवन की मांग कर रहा है।उन्होंने पदयात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों से 7500040004 नंबर पर मिस्ड कॉल देने की अपील की और कहा कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर बदलाव की इस मुहिम को मजबूत करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर गंभीरता से कदम नहीं उठाती है, तो आम आदमी पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक अपना संघर्ष और तेज करेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

