आजमगढ़ 31 मार्च (आर एन एस) जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बसिला निवासी निर्मला यादव ने थाना मेहनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीनी विवाद को लेकर रविन्द्र यादव, उसकी पत्नी उषा यादव और पुत्री तनीषा ने एकजुट होकर उन्हें गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा संख्या 85/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान उपनिरीक्षक आदिल खाँ व उनकी टीम ने मुख्य आरोपी रविन्द्र यादव (46 वर्ष) को मंगलवार को कस्बा मेहनगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक आदिल खाँ, हेड कांस्टेबल शिवपूजन और कांस्टेबल अजय राय शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

