आजमगढ़ 31 मार्च (आर एन एस)जीयनपुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवैध तमंचा लहराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रिशु, निवासी हरैया, मनिकाडीह के पास मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बहरीपुर नहर पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 100 रुपये नकद बरामद हुए।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

