भोपाल 31 मार्च (आरएनएस)।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोलियम पदार्थों की सतत आपूर्ति जारी है।
रसोई गैस की स्थिति-प्रदेश के बॉटलिंग प्लांट्स में घरेलू एवं कॉमर्शियल एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा गया है। घरेलू गैस उपभोक्?ताओ द्वारा की गई बुकिंग के विरूद्ध एलपीजी सिलेण्?डर का प्रदाय निरंतर रूप से किया जा रहा है। साथ ही कॉमर्शियल उपभोक्?ताओं को शासन द्वारा तय किये गये प्राथमिकता क्रम अनुसार आवंटन प्रतिशत के आधार पर कॉमर्शियल गैस सिलेण्?डरों की सप्?लाई सतत रूप से की जा रही है। घरेलू एवं कॉमर्शियल की सप्?लाई में किसी प्रकार का अवरोध नहीं है। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय तक काम कर रहे हैं। प्रदेश के जिलों में स्थित बॉटलिंग प्?लांट तथा वितरकों के पास उपलब्?धता एवं प्रदाय की सतत रूप से समीक्षा की जा रही है।
पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता-प्रदेश में आज की स्थिति में सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल/डीजल का पर्याप्?त स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल के स्?टॉक की कमी की कोई स्थिति नहीं है, एवं कंपनी के डिपो से भी डीजल/पेट्रोल की लगातार कंपनी द्वारा पूर्ति की जा रही है।
कालाबाजारी के विरूद्ध कार्यवाही-प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 2131 स्थानों पर जांच की गई तथा 2959 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गए। साथ ही 9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेश के 438 रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) की जांच कराई गई है। इसमें एक प्रकरण में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। प्रदेश के समस्?त जिला आपूर्ति नियंत्रक/अधिकारी एवं ऑयल कंपनी के अधिकारियों को सतत रूप से पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिये गये हैं।
सीजीडी संस्थाओं की बैठक-अपर मुख्य सचिव रश्मि अरूण शमी ने मंगलवार को सीजीडी संस्थाओं की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि सभी सीजीडी (सिटी गैस डिस्ट्रीयूशन) संस्?थाओं द्वारा घरेलू एवं कॉमर्शियल कनेक्?शन की मांग/शिकायत दर्ज करने तथा निराकरण करने के लिए कंट्रोल रूम की स्?थापना की गई है। एसीएस शमी ने निर्देशित किया कि प्रत्?येक सीजीडी संस्?था सिटीवाईज एवं लोकेलिटीवाइज कुल परिवारों की संख्?या के विरूद्ध प्रदाय किये गये पीएनजी कनेक्?शन एवं आगामी माहों में प्रदाय किये जाने वाले पीएनजी कनेक्?शन आदि का विस्?तृत विवरण प्रस्?तुत करेंगे। प्रत्?येक सीजीडी संस्?था सिटीवार अलग लोकेलिटी में दिनांकवार कैम्?प शेड्यूल्?ड करेगें। कैम्?प में जिला प्रशासन एवं ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ड पार्षद उपस्थित होंगे। सीजीडी संस्?थाएं उपभोक्?ताओं के लिए प्रचार-प्रसार सामग्री जैसे पेम्?पलेट, ब्रोशर आदि तैयार कर व्?यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। सभी सीजीडी संस्?थाओं को हर समय पर्याप्?त संख्?या में कैटेगरीवाइज उपकरण एवं मैन पॉवर की उपलब्?धता सुनिश्चित करने के लिये निर्देश दिये गये। पीएनजी कनेक्?शन की सतत समीक्षा करने के लिए जिला स्?तर पर कलेक्?टर/एडीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी/सेल्?स ऑफिसर एवं सीजीडी संस्?था का जिला अधिकारी अधिकृत होंगे। प्रदेश के शहरों में जिन स्?थानों से पाइपलाइन गई है, उस पाइपलाइन के आस-पास के घरेलू एवं व्?यावसायिक उपभोक्?ता पीएनजी कनेक्?शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑयल कंपनी द्वारा जानकारी दी है कि एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी तथा सीएनजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्?ध है। पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। आम जनता से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्?या में सीजीडी संस्?थाओं को आवेदन कर पीएनजी कनेक्शन प्राप्?त किये जायें, ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम हो एवं सतत रूप से पीएनजी की आपूर्ति की जा सके।

