बिलासपुर 31 मार्च (आरएनएस) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार 31 मार्च 2026 को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मिनीबस्ती, जरहाभाठा इलाके में चार युवक खुलेआम धारदार हथियार लहराते हुए राहगीरों को डराने लगे, लोग सहम गए, माहौल में डर साफ दिखने लगा और इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, लेकिन इसी बीच सिविल लाइन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और पूरे खेल को मिनटों में खत्म कर दिया, पुलिस ने चारों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और उनके कब्जे से 3 लोहे के धारदार बटनदार चाकू और 1 लोहे का फरसानुमा हथियार बरामद किया, गिरफ्तार आरोपियों में अभय कोसले पिता अजय कोसले उम्र 20 साल, रामा कुर्रे पिता राजू उम्र 19 साल, देव सिदार पिता स्वर्गीय राज सिदार उम्र 20 साल और समीर भास्कर पिता शिव कुमार उम्र 20 साल सभी निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाइन शामिल हैं, चारों युवक सरेआम हथियार दिखाकर लोगों को भयभीत कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत सख्त कार्रवाई की, इसी कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक अन्य व्यक्ति राकेश ओगले पिता स्व. किशोर उम्र 29 साल निवासी मगरपारा मरार गली थाना सिविल लाइन के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, पूरी कार्रवाई में पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया साफ नजर आई जिससे एक बड़ी घटना होने से पहले ही हालात काबू में आ गए ।


