New Delhi 01 April, (Rns) /- वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड बुधवार को 15% से अधिक गिरकर 99.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो एक सप्ताह का निचला स्तर है।
इससे पहले ब्रेंट क्रूड 118.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। बाजार में यह गिरावट उस समय आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से राहत की उम्मीद जगी कि मौजूदा संघर्ष दो से तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है। ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों में सकारात्मक संकेत गए, जिससे तेल समेत वैश्विक बाजारों में राहत भरी तेजी देखने को मिली और कीमतों में गिरावट आई।

