नई दिल्ली,01 अप्रैल (आरएनएस)। 1984 सिख नरसंहार के पीड़ितों के वकील पद्मश्री सरदार एच.एस. फूलका को समर्थकों के साथ भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी में शामिल हो गए। मंच पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद अनिल बलूनी और प्रवक्ता आर.पी. सिंह मौजूद थे। पुरी ने फूलका को सदस्यता पर्ची व पट्टिका देकर स्वागत किया।
चुघ ने कहा कि फूलका लंबे समय से मानवाधिकार मामलों में पीड़ितों का पक्ष रखते आए हैं। उन्होंने कहा कि 1984 में जब देश के 52 शहर श्मशान बने, तब वाजपेयी-खुराना की अगुआई में भाजपा ने ही संसद-सड़क पर आवाज उठाई और फूलका ने 70 से अधिक मामलों में 250 से ज्यादा अपराधियों को सजा दिलाने में भूमिका निभाई। हरदीप पुरी ने इसे सुनियोजित नरसंहार बताया, कहा कि कांग्रेस ने माफी तक नहीं मांगी। फूलका ने धन्यवाद देते हुए भाजपा का साथ पुराना बताया और कहा कि भाजपा-पंजाब के सिख हितों को मजबूत करेगा वे इसके लिए काम करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

