जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
कोंडागांव, 01 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में आज 06 बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं 01 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सहित कुल 07 एम्बुलेंस की शुरुआत हुई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर मनोज जैन, कुलवंत चहल, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ पी. एल. मंडावी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि नई एंबुलेंस सुविधा से दूरस्थ अंचलों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ होगी। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने नए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के उद्देश्य से और स्थानीय विधायक लता उसेंडी के सतत प्रयासों से यह जिले को यह सौगात मिली है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले को 9 एंबुलेंस की सौगात पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इस पहल के अंतर्गत पहली बार नियोनेटल ्ररुस् एम्बुलेंसों की शुरुआत की गई है, जो नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह सेवा राज्य की नवजात सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा गंभीर स्थिति में नवजात शिशुओं को सुरक्षित रूप से उच्च स्तरीय उपचार केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके।नियोनेटल एम्बुलेंस सेवा को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इनमें प्रशिक्षित नवजात इमरजेंसी तकनीशियन, 24म7 ईएमटी एवं पायलट की उपलब्धता के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक का ऑनलाइन मार्गदर्शन सुनिश्चित किया गया है। इन एम्बुलेंसों में इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, नेब्युलाइजऱ, सक्शन मशीन, पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट एवं 41 प्रकार की आपातकालीन दवाओं सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इन्हें चलते-फिरते नवजात आईसीयू के रूप में स्थापित करती हैं।इसके अतिरिक्त, क्चरुस् एवं ्ररुस् एम्बुलेंसों में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उन्नत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए नागरिकों के लिए एक मजबूत जीवनरक्षक तंत्र के रूप में स्थापित होगी।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

