केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 01 अप्रैल (आरएनएस)। एसपी के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। बोधघाट क्षेत्र के नाबालिक पीडि़ता थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 31 मार्च को जब पीडि़ता अपने काम से कोर्ट तिराहा की ओर जा रही थी कि बीच रास्ते में मुकेश ध्रुव नाम का लड़का इसके सामने आकर इसका रास्ता रोककर इसका हाथ पकड़कर इसके साथ छेडख़ानी किया। रिपोर्ट पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन में एएसपी माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं सीएसपी सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, तत्काल कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया जो उक्त टीम के द्वारा आरोपी मुकेश ध्रुव पिता महेश ध्रुव उम्र 20 साल निवासी जगदलपुर को पकड़कर उससे पूछताछ किया गया। जिसने अपराध करना कबूल किया जो आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 74,75, 126.2 बीएनएस एवं 08,11 पाक्सो एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आज गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय विशेष न्यायालय पेश किया गया है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

