सुकमा,01 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में 30 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर बलदेव मांझी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें साल-श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। डिप्टी कलेक्टर शबाब ख़ान एवं मधु तेता ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मांझी का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने उनके सेवाकाल को प्रेरणादायक बताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

