धमतरी, 01 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के ग्राम पंचायत सलोनी में निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजी एक्सपायर अकैडमी के डायरेक्टर आकाश सिन्हा एवं हेमप्रकाश केसरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजा देवांगन ने ग्राम पंचायत सलोनी की सरपंच रोमी ध्रुव, उपसरपंच देवेंद्र साहू और पंच ओमप्रकाश मानिकपुरी की इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए पंचायत एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्र में इस प्रकार की पहल छात्रों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और संसाधनों की है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस दिशा में पहल करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सके।
इस कार्यक्रम में आकाश सिन्हा डायरेक्टर इंस्पायर एकेडमी, हेमप्रकाश केशरी प्रशिक्षक,वीके श्रीवास प्राचार्य, जेआर नेताम प्रधानपाठक, तान्या वैष्णव, पटेल, लक्ष्मी सोनकर, संतराम निषाद, खेलेंद्र यादव, चेतन साहू, मनोहर मानिकपुरी, सियाराम साहू, भूखेंद्र ध्रुव, डगेंद्र ध्रुव, बोध साहू, पूर्णिमा दीवान, लक्ष्मी नागेश, सोनिया ध्रुव, भुनेश्वरी ध्रुव, देववती ध्रुव, तारिणी ध्रुव, केशर साहू, मेहतर ध्रुव, सत्तार निषाद, पायल समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

