देहरादून,01 अपै्रल (आरएनएस)। मोथरोवाला इलाके में बच्चे के खेलने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर मारपीट कर दी गई। मारपीट में महिलाओं समेत एक ही परिवार के कई लोग को चोट आई। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि नई बस्ती, दुर्गापुरम मोथरोवाला निवासी गंगा गुरुंग ने तहरीर दी। बताया कि सोमवार 30 मार्च रात करीब आठ बजे उनका आठ वर्षीय नाती आरव सड़क पर खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कार्तिक धीमान ने बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंगा ने इसका विरोध कर कारण पूछा। आरोप है कि कुछ ही देर बाद कार्तिक के परिजन राजकुमार धीमान, सरिता धीमान, खुशी धीमान और अन्य लाठी, डंडे व रॉड लेकर उनके घर में घुस गए। हमलावरों ने गंगा गुरुंग, उनकी बेटी अमृता नैनवाल और बेटे अंकित के साथ बुरी तरह मारपीट की। दबंगों ने घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

