ऋषिकेश,01 अपै्रल (आरएनएस)। परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। जन्मोत्सव के तहत हवन यज्ञ किया गया। ‘जय हनुमानÓ के उद्घोष से वार्तावरण भक्तिमय बना रहा। बुधवार को परमार्थ निकेतन में परमार्थ सेवा समिति मुंबई द्वारा तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ पर हवन यज्ञ में आहूतियां डाली गई। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान हनुमान का जीवन हमें संदेश देता है कि सच्ची शक्ति बाहुबल में नहीं, बल्कि आत्मबल है तथा श्रद्धा और समर्पण में निहित होती है। उनके चरित्र में निहित निष्ठा, विनम्रता और कर्तव्यपरायणता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कहा कि इस तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत विभिन्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, भजन-कीर्तन, ध्यान-साधना एवं योग सत्रों के माध्यम से श्रद्धालु अपने भीतर की ऊर्जा को जागृत करने का अनुभव कर रहे हैं। मौके पर राजेश्वरी मोदी, मनोज राठी, लक्ष्मीनारायण, निशा जैन, शशि राठी, गोपाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

